(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखीमपुर भीरा रोड स्थित अपना ढाबा के पास से 5 शातिर अपराधियो को गिरफ्तार किया है।

जिनमे अजय कुमार सक्सेना निवासी ग्राम रोशन नगर थाना गोला, दिलीप शुक्ला निवासी ग्राम रोशन नगर थाना गोला, प्रदीप शुक्ला निवासी ग्राम रोशन नगर थाना गोला, कुलदीप शुक्ला निवासी ग्राम रोशन नगर थाना गोला, व राहुल शुक्ला निवासी ग्राम कैमाखुर्द थाना नीमगांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनके पास से लूट व चोरी से संबंधित 3 मोटरसाइकिल 7 अदद टचस्क्रीन स्मार्ट मोबाइल फोन, 5 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 5 अदद जिंदा 12 बोर कारतूस और 2700/- रु० बतौर नगद पुलिस ने बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तार किए गए अपराधी बहुत ही शातिर व खतरनाक किस्म के अपराधी हैं । ये चलते हुए राहगीरो से मोबाइल छीनना व गंभीर चोरी जैसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ कर सभी अपराधियों का चालान कर जेल भेज दिया है।इन अपराधियों को पकड़ने वाली फूलबेहड़ पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी ने बतौर 10000/- रु० का नगद इनाम देने की घोषणा की है और प्रशंसा भी की है।पकड़ने वाली पुलिस टीम है: प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ विमल कुमार गौतम, उप.निरीक्षक संजीव कुमार,हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल राजबहादुर रावत, हेड कांस्टेबल रमाकांत राव, कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव, कांस्टेबल यतेंद्र सिंह, कांस्टेबल धीरज कुमार, कांस्टेबल मनीराम, कांस्टेबल विनीत कुमार है।





