तिकुनिया हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के रिश्तेदार का नाम बढ़ा, अब 14 आरोपी हुए

  • लखीमपुर खीरी तिकोनिया के बनवीरपुर हिंसा के आज 3 महीने पूरे हुए, एसआईटी एक लोहे के बक्से में 5 हजार पन्ने की चार्जशीट लेकर सीजीएम कोर्ट पहुंची।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में एसआईटी ने 5000 पन्ने की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. जिसमे मुख्य आरोपी के रूप में आशीष मिश्रा का नाम है, अभी तक 13 नाम इसमे माने जा रहे थे, लेकिन एसआईटी की रिपोर्ट में 14 वें आरोपी के तौर पर मुख्य आरोपी के मामा और पलिया ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला का नाम भी शामिल किया गया है।

दरअसल 3 अक्टूबर को हुई बनवीरपुर हिंसा के आज सोमवार को 3 महीने पूरे हो चुके हैं. इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को 90 दिन में चार्ज शीट दाखिल करनी थी, चार्जशीट को एक लोहे के बक्से में लादकर एसआईटी की टीम करीब 11 बजे सीजीएम कोर्ट पहुंची, न्यायालय परिसर से सीनियर प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर एसपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चार्जशीट में एक और अभियुक्त वीरेन्द्र शुक्ला का नाम बढ़ाया गया, जिनपर धारा  201 यानी घटना के बाद सुबूत को मिटाने की धारा में वीरेंद्र शुक्ला का नाम बढ़ाया गया.

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के रिश्तेदार और ब्लॉक प्रमुख है वीरेंद्र शुक्ला

सीनियर प्रॉसीक्यूशन ऑफीसर एसपी यादव

आरोपी वीरेंद्र शुक्ला केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के रिश्तेदार हैं, और पलिया के मौजूदा ब्लाक प्रमुख भी हैं। सीनियर प्रॉसीक्यूशन ऑफीसर एसपी यादव ने बताया कि अब तक इस मामले में थार गाड़ी से कुचल कर किसानों की हत्या करने के मामले में 13 अभियुक्त थे, लेकिन एक अभियुक्त को बढ़ाए जाने के बाद अब कुल 14 अभियुक्त हो गए हैं ।सीनियर प्रॉसीक्यूशन ऑफीसर एसपी यादव ने यह भी बताया कि जो चार्जशीट सीजीएम कोर्ट में दाखिल की गई है, वह करीब 5000 पन्नों की है

Leave a Comment