– गोला से भाजपा विधायक अरविंद गिरी ने बिजुआ ब्लॉक के दरियाबाद गाँव से समर्थन मांगा। दरियाबाद गांव में अधिकांश मतदाता दलित बिरादरी के है, कभी यह बसपा का वोट बैंक माना जाता था, लेकिन अब यहां पर राजनीति बदल रही है।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। गोला विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद गिरी इस समय ताबड़तोड़ जनसंपर्क में लगे हुए हैं, सोमवार को अरविंद गिरि ने बिजुआ ब्लॉक के दरियाबाद ग्राम सभा से समर्थन मांगा । इससे पहले अरविंद गिरी गदियाना गांव पहुंचे थे, वहां पर भी दलित समाज के बीच बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी, और निस्तारण का आश्वासन दिया।
दरियाबाद में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद गिरि ने कहा की मौजूदा सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दलित समाज के लोगों के दरवाजे पर पहुंचे, और उनके बीच अपनी बात कहें योगी जी ने सभी धर्म वर्ग के लिए कार्य किए हैं मोदी जी और योगी जी की नीतियों से आज प्रदेश से गुंडाराज गायब हो गया है वही सालों से रुका पड़ा हुआ राम मंदिर का कार्य भी इस सरकार ने शुरू किया है।





