लोहिया वाहिनी की बैठक में सपा जॉइन की,रवि बने जिला उपाध्यक्ष

(TheUpTop_Voice) लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक का आयोजन हुआ।

लोहिया भवन पर रोहित तिवारी एवं मनीष तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रियाजुल्ला खान ने की। बैठक में संतोष तिवारी, अनिल मिश्रा, मो. शमसुद्दीन, रोशन अली ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वही जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खान ने एडवोकेट रवि तिवारी को लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

Leave a Comment