लखीमपुर में 10 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, शीतलहर के चलते छुट्टियां घोषित

  • लखीमपुर खीरी में शीतलहर के चलते 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद करने का आदेश जारी हो गया,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। शीतलहर के चलते खीरी जिले में भी कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया। 10 जनवरी तक सभी स्कूलों में लगने वाली कक्षाओं को बंद कर को बंद कर सिर्फ ऑनलाइन शिक्षण की अनुमति रहेगी।

कोहरे के चलते सर्दी का सितम जारी

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी हुए आदेश में जिले के सभी बोर्डों के द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 10 जनवरी तक बन्द रखने का आदेश दिया है। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं संचालन की अनुमति रहेगी। साथ ही इस आदेश को सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

  • बता दे इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक पहले से ही दर्ज है। जिससे जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद थे, साथ कुछ प्राइवेट स्कूलों ने भी शीत लहर के चलते छुट्टियां घोषित कर रखी थी। लेकिन लखीमपुर शहर के कई नामी स्कूल लगातार खुल रहे थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी अभिभावक अपनी नाराजगी व्यक्त करते नजर आए, लेकिन 4 जनवरी को जारी आदेश के बाद अब इन स्कूलों में बंद होना तय माना जा रहा है।

Leave a Comment