अखिलेश यादव के संग लखीमपुर के मोहन बाजपेई और रवि प्रकाश वर्मा की वायरल फ़ोटो का सच… आप भी जान लीजिए

  • 3 दिन पहले बहुजन समाज पार्टी से अनुशासनहीनता के आरोप के चलते निष्कासित हुए मोहन बाजपेई का एक फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस फोटो में अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा भी हैं। फोटो वायरल होते ही जिले में तमाम कयास लगने लगे. 

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलते हुए खीरी जिले से बसपा से निष्कासित नेता मोहन बाजपेई और उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा भी दिख रहे हैं। इस फोटो के वायरल होते ही जिले में चर्चाएं तेज हो गई, क्या मोहन वाजपेई समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है ? उनके समर्थकों ने तमाम फोन घुमा डाले, पत्रकारों से भी पुष्टि की जाने लगी । इस मामले में जब राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने यह बताया-

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने @theuptopvoice से इस वायरल फोटो के बारे में बताया कि वह फिलहाल जिले में ही हैं, लखनऊ नहीं गए हैं । और यह फोटो उनकी बेटी पूर्वी वर्मा के लोकसभा चुनाव के समय का है, जब सपा-बसपा गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा गया था । उस समय जिले के तमाम बसपा के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलने गए थे, यह फोटो तभी का है । उन्हें मोहन बाजपेई के सपा में ज्वाइन करने या ना करने की कोई भी जानकारी नहीं है । उन्होंने इस फोटो को पुराना बताते हुए सारे कयासों को किनारे कर दिया।

Leave a Comment