मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता में टीम 9 की बैठक में ओमिक्रोन खतरे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, अब कक्षा 10 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे वही नाइट कर्फ्यू भी रात 10:00 से सुबह 6:00 तक रहेगा

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल- लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है. घबराने और परेशान होने की नहीं, सतर्कता और सावधानी की जरूरत है.
सीएम ने कहा, “क्लास 10वीं तक के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश घोषित किया जाए. इस अवधि में उनका टीकाकरण जारी रहेगा. जिन जनपदों में एक्टिव केस की न्यूनतम संख्या 1000 से अधिक हो जाए, वहां जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जाए. शादी समारोह और अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता न हो. खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए. मास्क-सैनीटाइज़र की अनिवार्यता रहे.
-रात्रि कर्फ़्यू का समय अब 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यु
रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 से प्रातः 06 बजे तक लागू की जाए. यह व्यवस्था 06 जनवरी, गुरुवार से प्रभावी कर दी जाए.
– टीम 09 के बारे में भी जान लें
क्या है टीम-9?
दरअसल सीएम ने पहले 11 अफसरों की टीम बनाई थी, जो कोरोना स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाएं देखती थी. इसके बाद अप्रैल 2021 में इस टीम को 9 सदस्यों का कर दिया गया था. ये ही टीम कोविड के मामले में सीएम के साथ निर्णय लेती है,





