पंजाब में पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, रास्ता रोके रहे किसान, वापस लौटे प्रधानमंत्री

(@theuptopvoice) पंजाब। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई, किसानों ने प्रधानमंत्री का रास्ता रोका गया। 20 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी का काफिला ओवरब्रिज पर रुका रहा। ऐसे में प्रदेश को योजनाओं की सौगात देने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। 

नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक के बाद उनका पंजाब दौरा रद्द हो गया है. गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में चूक का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसा रहा. इसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया. केंद्र सरकार ने इसे भारी सूरक्षा चूक करार देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी वहां 15-20 मिनट फंसे रहे. इस चूक की वजह से पीएम मोदी फिरोजपुर में बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट गए. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी सुबह बठिंडा पहुंचे थे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था

Leave a Comment