पंजाब के सीएम बोले- प्रदर्शनकारियों पर लाठी नही चलवा सकता था, वो अपने पीएम से मिलना चाहते थे,

  • पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद वहां के मुख्यमंत्री ने अब अपनी सफाई दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पूरा रास्ता केंद्रीय एजेंसियों के हवाले था और विरोध के बारे में आईबी समेत केंद्र एजेंसियों को पता था प्रदर्शनकारी अपने पीएम से मिलना चाहते थे मैं लाठी चला कर उन्हें नहीं हटा सकता था ।

(@theuptopvoice) टीम डिजिटल; पंजाब। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पीएम के दौरे पर विरोध को लेकर हो रही चौतरफा निंन्दा में अपना पक्ष रखा है, उन्होंने कहा है कि किसान लगातार विरोध कर रहे थे । प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी मिलने पर किसान अपने पीएम से मिलना चाहते थे । लेकिन केंद्रीय एजेंसियों और आईबी ने इजाजत नहीं दी। विरोध के बारे में आईबी समेत सभी एजेंसियों को जानकारी थी। वहीं सड़क मार्ग से जाने की योजना तुरंत ही बनी, लेकिन वह मार्ग भी केंद्रीय एजेंसियों के जिम्मे था। फिर भी सुरक्षा में चूक जहां कहीं भी हुई है, उसे देखा जाएगा और कार्रवाई होगी।

वहीं खुद के न जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी है. चन्नी ने कहा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में था, इसलिए पीएम के कार्यक्रम में नहीं गया. लेकिन पंजाब के डिप्टी सीएम और हमारे विधायक पीएम का मंच पर इंतजार कर रहे थे.’ 

मुख्यमंत्री चारणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात कही है।

Leave a Comment