सरकारी नमक, तेल पर नही होगा योगी-मोदी का फ़ोटो, आ गया आदेश

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगते ही अब सरकारी एजेंसियां चुनाव आयोग के निर्देश पर सक्रिय हो गई हैं। खाद्य तथा रसद विभाग ने आचार संहिता लगने के कुछ घंटे के अंदर ही एक आदेश जारी कर दिया है जिसमें नमक तेल चना को सरकारी कोटे से दिया तो जाएगा, लेकिन उस पर अब राजनैतिक हस्तियों के फोटो नहीं होंगे, और न ही टैग लाइन लिखी होगी।

खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश के आयुक्त सौरव बाबू ने शनिवार को आचार संहिता लगने के बाद देर शाम को आदेश जारी कर दिया है। जिसमें सभी जिला अधिकारी, खाद्य नियंत्रक जिला पूर्ति अधिकारी और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि कोटे की दुकान से मिलने वाले गरीबों को राशन पर कोई भी टैग लाइन ना लिखी हो और अभी तक जो नमक, सोयाबीन, साबुत चना गरीबों को दिया जा रहा था उस पर कोई भी फोटो ना लगे हों।

Leave a Comment