बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले डॉ जाकिर- दलितों,पिछड़ो, अल्पसंख्यकों की अब होगी बात

  • बसपा 137 पलिया विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
  • विधानसभा बसपा प्रभारी डॉ जाकिर हुसैन की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/पलिया। पलिया विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन पलिया नगर के दुधवा तिराहा स्थित रॉय पैलेस में सपन्न हुआ।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा किसानों, नौजवानों , दलितों,पिछड़ो, अल्पसंख्यक सभी को न्याय दिलाने व साथ ले चलने वाली कुमारी मायावती को विपक्षी पार्टियां कम आंकने काम कर रहीं थी। वह सिर्फ हमारे 137 विधानसभा प्रभारी डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा एक दिन पहले विधानसभा क्षेत्र में निकाली गयी जनसमर्थन रैली से अंदाजा लगा सकते हैं। पलिया विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी डॉ जाकिर हुसैन ने सभी कार्यकर्ताओं को बीएसपी मार्क, टोपी पहनाकर स्वागत करते हुए कहा बीजेपी व सपा एक ही थाली के बैगन हैं।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, संतोष बंजारा, दयाराम गौतम, सरफराज आलम, पूर्व प्रधान लक्ष्मण गौतम, अध्यक्ष मंसूर खां, असलम खान, नसीम अंसारी, बालेश्वर राणा, कुतुबुद्दीन अंसारी, किस्मत अली, सतीश चंद्रा सहित तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment