खीरी डीएम ने वैक्सीन लगवाने का किया ट्वीट, तो एक यूजर ने पूछ लिया कि लगवाने के बाद भी हो रहा कोविड….तो डीएम ने दिया ये जवाब!

जिलाधिकारी खीरी महेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीटर और फेसबुक से नागरिकों से अपील की है, कि जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। ट्वीट आने के बाद तमाम लोगों ने रिट्वीट और रिप्लाई किया, ऐसे में एक यूजर ने सवाल भी किया !

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए जिलाधिकारी खीरी ने नागरिकों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है,

जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने @DM KHERI handle से ट्वीट और फेसबुक पेज से अपील की है। अपील में कहा कि ” सभी से विनम्र आग्रह है जिन्होंने covid vaccination में 1st dose या 2nd dose नही लगवाया है वो कृपया शीघ्र ही अगले 3-4 दिन में अवश्य लगवा लीजिये।”

3 से 4 दिन में वैक्सीन लगवाने की अपील के बाद एक नागरिक यूजर ने रिप्लाई में पूछ लिया कि लगवाने के बाद भी कोविड हो रहा है,तो क्या ऑप्शन है ?

इस सवाल पर जिलाधिकारी ने रिप्लाई कर कहा कि वैक्सीन लेने के बाद कोविड का प्रभाव कम होगा।

बहरहाल जिलाधिकारी खीरी महेंद्र प्रताप सिंह ट्वीटर पर लगातार एक्टिव रहते हैं, सोशल मीडिया के जरिये वो जिले के नागरिकों से सम्पर्क बनाये हुए है। 5 दिन पहले लोगों से आवास के नाम पर धन कि मांग करने वाले कर्मचारी या किसी भी दलाल को पैसे न देकर उसका स्टिंग वीडियो बनाकर भेजने को कहा था,

Leave a Comment