आचार संहिता उल्लघंन: खीरी जिले में पहला मुकदमा सपाइयों पर,

  • चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। खीरी जिले में पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का पहला मुकदमा भी दायर कर लिया है, जो कि निघासन थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है वही मुकदमा दर्ज होने के कुछ देर के बाद भाजपा के नेताओं की वैसी ही भीड़भाड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं,

(THE_UpTop_Voice) लखीमपुर/निघासन। आचार संहिता उल्लंघन का पहला मुकदमा खीरी जिले के निघासन में दर्ज किया गया है। यहां समाजवादी पार्टी के नेता आर एस कुशवाहा बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर रहे थे, ऐसे में पहुंची स्थानीय पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घर वापस भेज दिया और आयोजकों को खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सपा नेता पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी आर एस कुशवाहा व उनके समर्थकों पर महामारी अधिनियम के उल्लंघन व धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। निघासन विधानसभा की आरओ श्रद्धा सिंह ने बताया कि कुशवाहा निघासन में  महात्मा बुद्ध ग्राम्य विकास संस्थान में बिना अनुमति के बैठक कर रहे थे। धारा 269, 270, 188 में मामला दर्ज किया गया है। 

Leave a Comment