- दिसम्बर माह में कैंसिल हुई यूपीटीईटी की परीक्षा अब 23 जनवरी को होना लगभग तय माना जा रहा है, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से UPTET के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है ।

(The_UpTop_Voice) team digital प्रयागराज। यूपी टीईटी को टाले जाने का दावा किया जा रहा है, अब तय है कि वो गलत है। यूपी टीईटी (UPTET) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को ही प्रस्तावित है। इसकी पुष्टि इस बात से हो गई है
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
● जहाँ प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2,532 केंद्रों पर होगी वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 1733 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से UPTET के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है जिसके बाद से परीक्षा कैंसिल होने के सारे कयास खत्म हो गए। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ अब यह भी निश्चित हो गया कि परीक्षा नियत तारीख व समय पर होगी।
इन परीक्षा केंद्रों पर होनी है परीक्षा
• बदायूं में 20 परीक्षा केंद्र
• मुरादाबाद में 39 परीक्षा केंद्र
• कानपुर नगर में 76 परीक्षा केंद्र
• कानपुर देहात में 18 परीक्षा केंद्र
• सीतापुर में 33 में परीक्षा केंद्र
• लखीमपुर खीरी में 23 परीक्षा केंद्र
• हरदोई में 25 में परीक्षा केंद्र





