लखीमपुर में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या, थाना नीमगांव का मामला

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर:थाना नीमगांव इलाके के सिकन्द्राबाद निवासी शैलेन्द्र त्रिवेदी की मंगलवार शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो गन्ना क्रेसर से ट्रैक्टर लेकर अपने गांव जा रहे थे।

कोतवाली नीमगांव क्षेत्र के अंर्तगत कस्बा सिकंदराबाद निवासी शैलेंद्र त्रिवेदी (30) नामक युवक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गोला रोड पर जा रहा था। तभी गोला की ओर से आ रहे तीन बाइक सवारों ने भदौरिया फिलिंग स्टेशन के सामने युवक को गोली मार दी। फिर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरन्त ही जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

नीमगांव पुलिस ने बताया कि सलीहाबाद क्रेशर पर गन्ना बेचने गए था। क्रेशर पर ही किसी से युवक का विवाद हो गया था। बढ़ते विवाद को लेकर कुछ लोगों ने आकर सुलह-समझौता भी किया था। पुलिस को शक है कि इस घटना का कारण ये विवाद तो ही नहीं है। आज तीन मोटर साइकिलों पर आये हमलावरों ने धुमराडीह गांव के पास पेट्रोल पंप पर शैलेन्द्र को गोली मार दी।
घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी अरुण कुमार सिंह ने बताया की घटना में संलिप्त लोगो की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment