
(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लख़नऊ । विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पार्टी अदला बदली का दौर यूपी में जारी है। मंगलवार स्वामी प्रसाद मौर्या समेत दो मंत्री और चार विधायक भाजपा छोड़कर दूसरे दलों में गए। अखिलेश यादव ने दारा सिंह चौहान के साथ एक तस्वीर शेयर की है, लिखा है कि #मेला_होबे,
बुधवार को प्रदेश सरकार के वन्य,पर्यावरण,जंतु-उद्यान मंत्री दारा सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, मुजफ्फरनगर नगर के मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।विधायक अवतार सिंह ने जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल का साथ पकड़ लिया है। उधर समाजवादी पार्टी के विधायक समेत दो माननीय भाजपा में आ गए ।
‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2022
सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है!
सबको सम्मान ~ सबको स्थान!#मेला_होबे pic.twitter.com/rGxMYUyvsd
दिन के तीसरे पहर तक राजनीति में एक और हलचल हो गई, अब तक भाजपा सरकार में वन्य, पर्यावरण और जंतु-उद्यान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, हालांकि उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद तमाम लोगों ने सोशल साइटों पर लिखा कि जब आचार संहिता लग गई तब किस बात के मंत्री थे, लेकिन अचानक एक साथ सत्तारूढ़ दल से विधायक और मंत्रियों के जाने से भाजपा डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। अगले 2 दिन में लग रहा है कि समाजवादी पार्टी समेत कई विधायक को अपने पक्ष में कर लेगी
अखिलेश यादव ने लिखा, #मेला_होबे





