लखीमपुर खीरी: खूनी रोड बनी भीरा लखीमपुर स्टेट हाईवे, कुछ घंटे के अंतराल पर हादसे में दो जान गईं

  • लखीमपुर से पलिया जाने वाले स्टेट हाइवे SH 90 पर हुए हादसे में एक चार साल के बच्चे समेत दो की जान चली गई, बुधवार का दिन भीरा थाना क्षेत्र के लिए खराब ही रहा

(The_uptop_voice) लखीमपुर खीरी: भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गईं।

पहली घटना हाईवे के किनारे बसे गांव चारबाग के पास हुई। चारबाग निवासी रामनरेश के चार साल के पुत्र छोटू को एक कार सवार ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को सीएससी ले गए । अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना रात 8 से 9 बजे के बीच में हुई । थाना क्षेत्र के ही नौसर गांव निवासी इरफान का पुत्र शाबान मिल के सामने टायर रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। रात को वह दुकान से अपने घर जा रहा था, तभी चीनी मिल के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे ठोकर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Comment