- हाथरस जिले से भाजपा विधायक हरिशंकर माहौर का एक लेटर पैड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके पार्टी छोड़ने का ऐलान किया गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद विधायक एक वीडियो के माध्यम से सामने आए बोले यह फर्जी पत्र है।

The_UpTop_Voice टीम डिजिटल लखनऊ। जिला हाथरस से सदर विधायक हरिशंकर माहौर के भाजपा से त्यागपत्र देने का लेटर सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम से वायरल हो रहा है. पत्र वायरल होने के कुछ देर के बाद प्रेस वार्ता कर और फेसबुक लाइव से सामने आकर विधायक हरिशंकर माहौर ने वायरल पत्र के साथ एक दूसरा लेटर पैड दिखाते हुए स्पष्ट किया कि ये वायरल किया गया त्यागपत्र उन्हें बदनाम किए जाने के लिए जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह स्थानीय पुलिस से बात कर चुके हैं, शुक्रवार को वह पुलिस में मुकदमा कराएंगे. उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं वह पार्टी छोड़कर नहीं जाने वाले. बता दे हरिशंकर माहौर के त्यागपत्र वाले पत्र में भी वही भाषा दर्शाई गई है, जो दो दिन से भाजपा छोड़कर जाने वाले विधायक और मंत्री में लिखी है।
- पत्रकार ने पूछा किसकी साजिश हो सकती है, बोले…
विधायक हरिशंकर माहौर ने प्रेसवार्ता कर सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र को फर्जी करार दिया, तो मौजूद पत्रकारों ने पूछा कि क्या यह पार्टी के अंदरूनी लोगों की साजिश तो नहीं? इस पर विधायक ने इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ लोग नहीं चाहते हैं, कि उनका टिकट इस सीट से दोबारा हो, इसलिए ऐसा भी हो सकता है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि हाथरस सदर सीट पर पार्टी के अंदरखाने भी सब कुछ ठीक नहीं है। बहरहाल वायरल पत्र और पिछले 2 दिन में 1 दर्जन से अधिक भाजपा छोड़ने वाले विधायक- मंत्रियों के पत्र की भाषा एक जैसी है , जिससे माना जा रहा है कि यह सभी पत्र एक साथ ही लिखे गए होंगे। अब गुरुवार को सुबह 11 बजे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के समय स्थित स्पष्ट हो जाएगी, कि क्या कुछ और विधायक भी स्वामी प्रसाद मौर्या के हमकदम बन भाजपा का साथ छोड़ देंगे।





