यूपी चुनाव: काँग्रेस की पहली लिस्ट जारी, उन्नाव रेप पीड़िता की माँ समेत पसगवां चीरहरण पीड़िता को बनाया प्रत्याशी

  • प्रियंका गांधी ने अपने स्लोगन ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के ही मुताबिक पहली प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की है. यूपी चुनाव में पहली लिस्ट में तो 25 नाम है जिनमें 40% महिलाएं हैं.

(The_Up_Top_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की पहली लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है।

दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियों को भी मैदान में उतारा

दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियों को बड़ी संख्या में टिकट देकर मैदान में उतारा है. सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रुखाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है तो प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को रामपुर खास से एक फिर टिकट दिया. कानपुर की आर्यनगर सीट से पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के बेटे प्रमोद जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है तो बाराबंकी से पूर्व सांसद रहे पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को जैदपुर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है. रायबरेली जिले की सलोन सुरक्षित सीट पर पूर्व विधायक शिव बालक पासी के बेटे अर्जुन पासी को प्रत्याशी बनाया है.

  • पीड़ित महिलाओं को मैदान में उतारा

उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया गया है. प्रियंका ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर रही है जिसमें 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए.’ वहीं लखीमपुर खीरी में पसगवां कांड में जिस महिला की साड़ी खींची गई थी, राजनीति की भाषा मे उसे चीरहरण का नाम दिया गया था, उस महिला को भी कॉंग्रेस ने टिकट दिया है।

पूरी लिस्ट देखिये????

  1. नजीबाबाद से हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
  2. नगीना से हेनरीता राजीव सिंह।
  3. नेहतौर से मीनाक्षी सिंह।
  4. मुरादाबाद ग्रामीण से मोहम्मद नदीम।
  5. मुरादाबार नगर से मोहम्म रिजवान कुरैशी।
  6. असमोली से हाजी मरघूब आलम।
  7. संभल से निदा अहमद।
  8. स्वार से हैदर अली खान।
  9. चमरौआ से यूसुफ अली यूसुफ।
  10. बिलासपुर से संजय कपूर।
  11. रामपुर से काजिम अली खान।
  12. धनौरा से समर पाल सिंह।
  13. अमरोहा से सलीम खान।
  14. हस्तिनापुर से अर्चना गौतम।
  15. किठौर से बबिता गुर्जर।
  16. छपरौली से यूनुस चौधरी।
  17. लोनी से यामीन मलिक।
  18. मुरादनगर से बिजेंद्र यादव।
  19. गाजियाबाद से सुशांत गोयल।
  20. गढ़मुक्तेश्वर से आभा चौधरी।
  21. नोएडा से पंखुड़ी पाठक।
  22. दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला।
  23. जेवर से मनोज चौधरी।
  24. बरौली से गौरंग देव चौहान।
  25. अतरौली से धर्मेंद्र कुमार।
  26. कोल से विवेक बंसल।
  27. अलीगढ़ से मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
  28. गोर्द्घन से दीपक चौधरी।
  29. मथुरा से प्रदीप माथुर।
  30. बलदेव से विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।
  31. एम्मादपुर से शिवानी सिंह बघेल।
  32. आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा।
  33. आगरा उत्तर से विनोद कुमार बंसल।
  34. आगरा देहात से उपेंद्र सिंह।
  35. खैरागढ़ से रामनाथ सिकरवार।
  36. फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद।
  37. बाह से मनोज दीक्षित।
  38. टुंडला से योगेश दिवाकर।
  39. जसराना से विजय नाथ सिंह वर्मा।
  40. शिकोहाबाद से शशि शर्मा।
  41. सिरसागंज से प्रतिमा पाल।
  42. एटा से गुंजन मिश्रा।
  43. मैनपुरी से विनीता शाक्य।
  44. करहल से ज्ञानवती यादव।
  45. बिसौली से प्रज्ञा यशोदा।
  46. बदायूं से रजिनी सिंह।
  47. बहेरी से संतोष भारती।
  48. मीरगंज से मोहम्मद इलियास।
  49. बरेली कैंट से सुप्रिया अरोन।
  50. आंवला से ओमवीर यादव।
  51. बरखेरा से हरप्रीत सिंह छब्बा।
  52. पूरनपुर से ईश्वर दयाल पासवान।
  53. जलालाबाद से गुरमीत सिंह।
  54. तिलहर से रजनीश कुमार गुप्ता।
  55. पुवायां से अनुज कुमारी।
  56. ददरौली से तनवीर सफदर।
  57. सहारनपुर से पूरन पांडेय।
  58. मोहम्मदी से रितु सिंह
  59. सीतापुर से शमीना शफीक।
  60. बांगरमऊ से आरती वाजपेयी।
  61. बिसवां से अभिनव भार्गव।
  62. मोहान से मधु रावत।
  63. उन्नाव से आशा सिंह।
  64. बख्शी का तालाब से ललन कुमार।
  65. सरोजनी नगर से रुद्र दमन सिंह।
  66. लखनऊ मध्य से सदफ जफर।
  67. लखनऊ कैंट से दिलप्रीत सिंह।
  68. मोहनलालगंज से ममता चौधरी।
  69. बछरावां से सुशील पासी।
  70. तिलोई से प्रदीप सिंघल।
  71. सलोन से अर्जुन पासी।
  72. जगदीशपुर से विजय पासी।
  73. कादीपुर से निकलेश सरोज।
  74. फर्रुखाबाद से लुईस खुर्शीद
  75. औरैया से सरिता दोहरे।
  76. बिल्हौर से ऊषा रानी कोरी।
  77. आर्य नगर से प्रमोद कुमार जायसवाल।
  78. किदवई नगर से अजय कपूर।
  79. कानपुर कैंट से सोहैल अख्तर अंसारी।
  80. महाराजपुर से कनिष्का पांडेय।
  81. कालपी से उमाकांती।
  82. ओरई से उर्मिला सोनकर खाबरी।
  83. महोबा से सागर सिंह।
  84. मानिकपुर से रंजना भरतियाल पांडेय।
  85. हुसैनगंज से शिवाकांत तिवारी।
  86. रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना।
  87. बाबागंज से बीना रानी।
  88. प्रतापगढ़ से नीरज त्रिपाठी।
  89. मंझनपुर से अरुण कुमार विद्यार्थी।
  90. फाफामऊ से दुर्गेश पांडेय।
  91. इलाहाबाद उत्तर से अनुग्रह नारायण सिंह।
  92. इलाहाबाद दक्षिण से अल्पना निषाद।
  93. बारा से मंजू संत।
  94. राम नगर से ज्ञानेश शुक्ला।
  95. जैदपुर से तनुज पूनिया।
  96. दरियाबाद से चित्रा वर्मा।
  97. हैदरगढ़ से निर्मला चौधरी।
  98. उतरौला से धीरेंद्र प्रताप सिंह।
  99. गोंडा से रमा कश्यप।
  100. डुमरियागंज से कांती पांडेय।
  101. हरैया से लबोनी सिंह।
  102. रुदौली से बसंत चौधरी।
  103. फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी।
  104. महाराजगंज से आलोक प्रसाद।
  105. पनियारा से शारदेंदु कुमार पांडेय।
  106. खजनी से रजनी देवी।
  107. पडरौना से मनीष जायसवाल।
  108. तमकुही राज से अजय कुमार लल्लू।
  109. रुद्रपुर से अखिलेश प्रताप सिंह।
  110. रामपुर कारखाना से शेहला अहरारी।
  111. भाटपर रानी से केशव चंद यादव।
  112. बरहज से रामजी गिरी।
  113. सगरी से राणा खातून।
  114. आजमगढ़ से प्रवीण कुमार सिंह।
  115. निजामाबाद से अनिल कुमार यादव।
  116. मेहनगर से निर्मला भारती।
  117. मधुबन से अमरेश चंद्र पांडेय।
  118. मोहम्मदाबाद गोहना से बनवारी लाल।
  119. जखनियां से सुनील राम।
  120. गाजीपुर से लौटनराम निषाद।
  121. सकलडीह से देवेंद्र प्रताप सिंह।
  122. पिंडरा से अजय राय।
  123. रोहनियां से राजेश्वर पटेल।
  124. छानबे से भगवती प्रसाद चौधरी।
  125. ओबरा से राम राज गोंड।

Leave a Comment