गन्ना भुगतान: गुलरिया चीनी मिल ने 11 जनवरी तक का किया भुगतान

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर-गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 9 जनवरी से 11 जनवरी तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है ।

चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि चीनी मिल ने 11 जनवरी तक 08करोड़ 94 लाख 42 हजार का गन्ना खरीदा था, जिसे बैंक एडवाइस के माध्यम से किसानों के खाते में भेज दिया गया है । चीनी मिल अब तक किसानों को 172 करोड़ 06 लाख 48 हजार रुपए भुगतान कर चुकी है । महाप्रबंधक (गन्ना) ओपी चौहान ने किसानों से अपील की है कि वह साफ सुथरा करना लाएं। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें.

Leave a Comment