‘मायावती’ ने पहले मारा दांव, पहले चरण की 53 सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

  • 2022 चुनाव प्रचार में अभी तक पीछे चल रही बसपा प्रत्याशी घोषित करने में सबसे आगे हो गई है. पहले चरण में होने वाले 58 सीटों में से बसपा ने 53 सीटों पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं.

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन भी है, अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने यूपी में पहले चरण में होने वाली 58 सीटों में प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने अभी 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, कहा बाकी कि एक-दो दिन में 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देंगे.

बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 में से 53 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मायावती ने कहा कि इस बार 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है। बाकी के बचे प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

Leave a Comment