समाजवादी पार्टी ने टिकट काटा, तो विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

शाहजहांपुर के जलालाबाद विधायक शरदवीर सिंह का पार्टी ने टिकट काट दिया, नाराज होकर विधायक ने पार्टी ही छोड़ दी।

(The_UpTop_Voice) शाहजहांपुर। जलालाबाद से सपा विधायक शरदवीर सिंह ने 2022 विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ आए भाजपा नेता नीरज मौर्या को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, नाराज विधायक शरदवीर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस्तीफा भेज कर कहा है कि पार्टी अब नीतियों से भटक गई है इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं।

क्या लिखा इस्तीफे में-

सेवा में, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश मान्यवर, आपको सादर अवगत कराना चाहूंगा कि मैंने माननीय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की नीतियों से प्रभावित होकर वर्ष 1995 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी एवं 1996 से जलालाबाद की जनता की सेवा करता आरहा हूं

परंतु आप के नेतृत्व में पार्टी नेता जी की नीतियों से भटक गई है इसीलिए आपके द्वारा मेरा टिकट काटकर ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया गया जिसने बसपा कार्यकाल में धन कमाने के लिए समाज के सभी वर्गों पर, व्यापारियों पर अत्यंत अत्याचार किए थे आपके इस निर्णय से जलालाबाद की समस्त जनता एवं मैं स्वयं काफी आहत हूं अतः मैं आपकी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं…..
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party भवदीय शरदवीर सिंह

जलालाबाद: सपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, दिया इस्तीफा

तीन बार रहे सपा से विधायक शरद वीर सिंह जलालाबाद विधानसभा से 1996 2002 और 2017 में समाजवादी पार्टी से निर्वाचित होकर विधायक रहे हैं 2017 में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कश्यप को 9 297 मतों से पराजित किया था।

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्या ने जब समाजवादी पार्टी जॉइन की, तो उनके साथ शाहजहांपुर के कई भाजपा नेता साथ मे सपा में आये थे।।इसी में भाजपा से पूर्व विधायक नीरज मौर्या ने भी टिकट के वादे पर सपा जॉइन की थी।

Leave a Comment