अब्दुल्ला आजम के साथ प्रेस वार्ता कर अखिलेश ने दिखाई ‘पुरानी तस्वीर’

कभी मुलायम सिंह यादव के कंधे से कंधा मिलाकर नजर आने वाले आजम खान अब भले जेल में हो और मुलायम सिंह यादव राजनीतिक पर्दे के पीछे से कमान संभाल रहे हैं, लेकिन उस पुरानी तस्वीर को आज समाजवादी पार्टी कार्यालय से फिर से दोहराया गया आज प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव के साथ अब्दुल्लाह आजम उसी जगह बैठे जहां कभी आजम खां बैठा करते थे.

अब्दुल सलीम खान (The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल – लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को अखिलेश यादव ने जब प्रेस वार्ता की, तो सबकी निगाह अखिलेश की पास की सीट पर बैठे अब्दुल्लाह आजम पर जमी रही. आजम खां के पुत्र अब्दुल्लाह आजम 2 दिन पहले ही सीतापुर जेल से रिहा हुए थे, और मंगलवार को ही अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे थे. अखिलेश के साथ बैठे अब्दुल्ला आजम की तस्वीर बिल्कुल उसी तरह रही जैसे कभी अखिलेश मुलायम के साथ आजम खान नजर आया करते थे।

स्वामी प्रसाद मौर्या, अखिलेश यादव और अब्दुल्ला आज़म

प्रेस वार्ता में एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य थे तो दूसरी तरफ अब्दुल्लाह आजम बैठे थे. इस तस्वीर ने बहुत दूर तक संदेश दिया कि पार्टी में आजम खान का कद अभी भी उतना ही है, जितना मुलायम सिंह के दौर में होता था. आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद है, उन पर तमाम मुकदमे दर्ज किए गए हैं, अब्दुल्लाह आजम भी अपनी मां तंजीम फातिमा और सांसद पिता आजम खान के साथ जेल में ही थे. मां तंजीम फातिमा पहले ही जेल से रिहा हो चुकी थी, अब्दुल्लाह आजम के 2 दिन पहले ही रिहाई हुई है।

  • मुलायम सिंह के हर निर्णय और तस्वीर में साथ रहते थे आजम खान
मुलायम सिंह यादव में साथ आज़म खान (फ़ाइल फ़ोटो)

अब्दुल्ला बोले- हम सपा के साथ, ओवैसी हराने का काम न करे

अब्दुल्लाह आजम ने भी साथ दिया उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार है। अब्‍दुल्‍ला आजम खान ने AIMIM नेता असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा है. एक टीवी चैनल से बात करते हुए अब्‍दुल्‍ला ने कहा, ‘ओवैसी साहब बोलते कुछ और हैं करते कुछ और हैं.हम अखिलेश यादव के साथ हैं. ओवैसी साहब हराने का काम न करें.’ अब्‍दुल्‍ला आजम ने कहा, ‘ हम पर भैंस चोरी, बक़री चोरी, मुर्गी चोरी, क़िताब चोरी के भी मुक़दमे है. मैं इस बारे में ज्‍यादा नहीं बोलूंगा क्‍योंकि मामला कोर्ट में है. हमारे परिवार के लिए दो साल से जेल में रहा.मेरी मां 10 महीने जेल में रहीं जबकि मेरे पिता दो साल से जेल में हैं. मेरे ऊपर फ़र्ज़ी क़ाग़ज लगाने का आरोप हैमैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. मैं सर्वोच्च न्यायालय से इंसाफ़ की उम्मीद करता हूं.’  

Leave a Comment