- भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद, कारतूस भी मिले,
- सीओ गोला ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भीरा पुलिस के हाथ अवैध असलहे के सौदागर और बनाने वाले हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने जिन अपराधियों को पकड़ा है, पहले से ही पुलिस के रजिस्टर में शातिर दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में भीरा पुलिस ने अवैध असलहे बनाने वालो को पकड़ा है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए यामीन उर्फ लम्बू निवासी ग्राम कस्बा भीरा थाना भीरा और नफीस ग्राम पूर्वी कस्बा भीरा थाना भीरा खीरी को भीरा की हजारा बाग के पीछे स्थित तालाब के किनारे झाडी के पास गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ,एक अदद देशी तमंचा 12 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री में बने पांच अदद अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, तीन अदद अर्धनिर्मित तमंचा 315 बोर, तीन अदद खोखा कारतूस 12 बोर, चार अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया। अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष अजय कुमार राय, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पारितोष पाण्डेय, हे.का. वीर सिंह गौर,5.हे.का. सत्यप्रकाश पटेल, का. पवन कुमार, का. विनय कुमार, का. धीरेन्द्र सिंह और का.संजीव कुमार ।





