…तो अखिलेश यादव लड़ेंगे विधायकी चुनाव, सीट तय होने वाली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार को इस तरह की सूचनाएं आती रहीं. चर्चाएं हैं अभी उनकी सीटें नहीं हुई है लेकिन मैनपुरी या आजमगढ़ जिले की सीट पर विचार हो रहा है.

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को भी चुनाव मैदान में उतारेगी इसके लिए पार्टी में सीट तय हो रही है. एनआईए के मुताबिक पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी है.

सियासी हलकों में चर्चा है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ की सीट या मैनपुरी की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं जिसके लिए अभी चर्चा जारी है. आजमगढ़ जिले में गोपालपुर सीट समाजवादी पार्टी की मुख्य स्थित मानी जाती है। इस समय यहां से विधायक समाजवादी पार्टी के नफीस अहमद हैं, जो अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं, इसके अलावा मैनपुरी की भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

हालांकि पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की अभी पुष्टि नहीं है, लेकिन वह चुनाव लड़ सकते हैं. दरअसल यूपी में योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बाद समाजवादी पार्टी पर दबाव हो गया है ,कि उसके भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार कहीं से चुनाव लड़ें, अन्यथा मैदान में अगर पार्टी आती है. तो विपक्षी पार्टियां इस बात को मुद्दा बनाएगी कि अखिलेश यादव हार के डर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

Leave a Comment