– डीएम ने रवाना की जागरूकता बाइक, देगी गांव-गली-मोहल्लों में मतदाता जागरूकता का पैगाम
(The_UpTop_Voice) । लखीमपुर। खीरी डीएम ने शिक्षक एसपी सिंह को इलेक्शन आईकॉन बनाया है, सामान्य निर्वाचन 2022 में वोटर अवेयरनेस कैंपेन के तहत बुधवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट से वोटर अवेयरनेस बाइक रवाना की।

खीरी जिले में 80 प्रतिशत वोटिंग के लिए जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। ऐसे में डीएम ने मतदाता संदेशों से युक्त बाइक पर सवार इलेक्शन आईकॉन परिषदीय शिक्षक, बिजुआ एआरपी एसपी सिंह को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी बाइक पर सवार होकर इलेक्शन आईकान का उत्साहवर्धन किया। इलेक्शन आईकॉन एसपी सिंह जिले के गांव-गली-मोहल्लों में जाकर ना केवल लोगों को मत के महत्व को समझाएंगे बल्कि खीरी में चतुर्थ चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान वह वहां पढ़ने वाले मतदान स्थलों पर लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाएंगे। इस दौरान डिप्टी डीईओ/एडीएम संजय कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी (स्वीप), डाइट प्राचार्य ओपी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर रेनू, एडीईओ/ डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, डीएम के ओएसडी रामकुमार मौजूद रहे।
डीएम कार्यालय में बनी मतदाता जागरूकता वाल

– कलेक्ट्रेट स्थित डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के अपने दफ्तर में बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में वोटर अवेयरनेस कैंपेन के तहत मतदाता जागरूकता वॉल बनाई गई, जिसमें इलेक्शन आईकॉन एसपी सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता वाले आकर्षक एवं जागरूकताप्रद पोस्टर लगाए गए। डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इसी प्रकार अपने कार्यालयों में भी मतदाता जागरूकता वाले पोस्टर एवं फ्लेक्स लगवाएं।
हर फील्ड से तैयार होंगे इलेक्शन आईकॉन
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह बताते हैं कि वह प्रत्येक फील्ड में उत्कृष्ट, बेहतर काम करने वालों को इलेक्शन आईकान बनाएंगे, जो जिले का मतदाता प्रतिशत बढ़ाने में विशेष प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी हर क्षेत्र में पारंगत निपुण एवं विशेषज्ञों की तलाश जारी है। जिन्हें वह वोट इलेक्शन आईकॉन के रूप में चिन्हित करेंगे।





