- योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आजाद समाज पार्टी की तरफ से संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे.

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है चंद्रशेखर का यह पहला विधानसभा चुनाव है. अभी तक समाजवादी पार्टी से आजाद समाज पार्टी का गठबंधन होने वाला था, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फस गया. इसी से नाराज होकर आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया.

दरअसल चंद्रशेखर आजाद बुधवार को पहले गोरखपुर गए थे, और वहां लोगों से मिले थे. गोरखपुर पहुंचकर चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी और उनकी सरकार के खिलाफ बयान दिया था. उन्होंने कहा था साढ़े चार साल में प्रदेश की जनता तबाह हो गई है, लोगों पर बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए हैं. सरकार का बुलडोजर भी जाति देख कर चलता है, यही नहीं उन्होंने हाथरस, उन्नाव, और प्रयागराज में महिला अत्याचारों के खिलाफ भी लोगों को जागृत किया। शेखर आजाद ने कहा कि CAAऔर NRC का विरोध करने वालों पर गोलियां चलाई गई, इसलिए अगर उनकी पार्टी कहती है तो वह योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. आज आजाद समाज पार्टी ने गोरखपुर विधानसभा से पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का नाम घोषित कर दिया.





