लखीमपुर पहुंचे राकेश टिकैत, 3 दिन जिले में ही रहेंगे

जिले में 3 दिन रहेगी किसानी गर्माहट, राकेश टिकैट खीरी पहुंचे

  • भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को राजस्थान के दौसा से सीधे लखीमपुर खीरी पहुंच गए, खीरी पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि अभी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ है घायलों को मुआवजा नहीं मिला है और मृतक परिवार वालों को नौकरी नहीं मिली है

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करीब तीन बजे लखीमपुर खीरी पहुंचे. खीरी में राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर 120 बी के आरोप है, उनकी गिरफ्तारी और उनकी बर्खास्तगी अभी बाकी है, इसको लेकर प्रशासन से बात करेंगे. यही नहीं उन्होंने जेल में बंद किसानों के अलावा मृतक एवं घायलों के परिवार वालों से मिलने की भी बात कही.

शुक्रवार को राकेश टिकैट सीधे राजस्थान के दौसा जिले से लखीमपुर खीरी पहुंचे. दरअसल दौसा जिले में एक किसान की जमीन नीलाम होने के प्रकरण में राकेश टिकैट पिछले 2 दिन से दौसा में डेरा जमाए हुए थे. लखीमपुर खीरी का कार्यक्रम पिछले पखवाड़े तय हो गया था, इसलिए राकेश टिकैट 3 दिन के कार्यक्रम पर लखीमपुर आए हैं, पहले दिन जब लखीमपुर पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभी किसानों के मामले में इंसाफ बाकी है. उन्होंने कहा कि तिकुनिया घटना से 10 दिन पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अजय मिश्र टेनी ने जो बयान दिया था, इसी आधार पर उन्हें 120बी का आरोपी बनाने के लिए तहरीर में नाम दिया था, लेकिन उसमें कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस मामले में अभी वो एसपी और डीएम से बात करेंगे. अधिकारियों से बात करने के बाद तय करेंगे अगली रणनीति क्या होगी। किसानों पर दर्ज मुकदमे में गुरुवार को दाखिल हुए चार्जशीट के मामले कहा कि वो निर्धारित पैनल के वकीलों से बात करने के बाद ही बता सकेंगे।

Leave a Comment