लखीमपुर खीरी में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा, पार्टी छोड़ चुके धौरहरा विधायक की जगह भरेंगे विनोद ‘धौरहरा’ !

  • भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जारी हुईं 85 प्रत्याशियों की लिस्ट में लखीमपुर खीरी की आठों विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, भाजपा ने यहां पर अपने सभी पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है. लेकिन धौरहरा विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक के पार्टी छोड़ने पर वहां से विनोद शंकर अवस्थी उर्फ विनोद ‘धौरहरा’ को अपना प्रत्याशी बनाया है,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में लखीमपुर खीरी में तो भाजपा ने अपने सभी विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है. करीब एक पखवाड़े से प्रदेश की राजनीति में नेताओं के पार्टी बदलने जो क्रम चल रहा था, उसमें धौरहरा से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने पाला बदल लिया। इनकी जगह पर से ही विनोद ‘धौरहरा’ को अपना प्रत्याशी बनाया है.

भारतीय जनता पार्टी से 2017 में चुनाव जीते विधानसभा गोला से अरविंद गिरी, पलिया से हरविंदर सिंह साहनी उर्फ रोमी साहनी, लखीमपुर सदर से योगेश वर्मा, श्रीनगर विधानसभा (सुरक्षित सीट) से मंजू त्यागी, कस्ता (सुरक्षित) सीट से सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी विधानसभा से लोकेंद्र बहादुर सिंह और उपचुनाव जीतकर दिवंगत पिता पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा की सीट पर काबिज हुए शशांक वर्मा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं धौरहरा सीट पर पार्टी के मौजूदा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है, ऐसे में इस सीट पर विनोद शंकर अवस्थी को अपना प्रत्याशी बनाया है. विनोद शंकर अवस्थी उपनाम विनोद ‘धौरहरा’ के नाम से भी जाने जाते हैं, ऐसे में देखना होगा क्या विनोद ‘धौराहरा’ विधानसभा धौरहरा में भाजपा का 2017 वाला परचम लहरा पाएंगे.

  • विधायक रोमी साहनी और अरविंद गिरी को कई बार वीडियो जारी कर देनी पड़ी सफाई कि ‘हम कहीं नहीं जा रहे’

दरअसल पलिया विधायक हरविंदर साहनी उर्फ रोमी साहनी और गोला विधायक अरविंद गिरी के बारे में लगातार अफवाह चल रही थी कि यह लोग भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे है. क्योंकि गोला और पलिया विधानसभा में बजाज चीनी मिल पर गन्ना बकाया को लेकर दोनों विधायकों पर किसानों का बहुत दबाव था, कि वह मिल मालिकों से पैसा नहीं दिला पा रहे हैं. ऐसे में गोला विधायक अरविंद गिरी ने तो जिलाधिकारी खीरी से लेकर मिल कैंपस तक में धरना दिया था और एक मुकदमा भी गोला मिल अधिकारियों कर्मचारियों पर दर्ज कराया था.

वही पलिया विधायक रोमी साहनी ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर विनती की थी कि किसानों का पैसा दिला दिया जाए सारे वीडियो और विधायकों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विधानसभा इलाके में कयास लग रहा था कि यह विधायक पार्टी छोड़ कर जा सकते हैं, ऐसे में गोला विधायक अरविंद गिरी और रोमी साहनी ने एक बार संयुक्त रूप से वीडियो जारी किया और रोमी साहनी ने इसके अलावा कई बार वीडियो जारी करके सफाई दी कि वह पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे हैं,

देखें वीडियो..

शुक्रवार को जब टिकट कंफर्म हो गया तब कार्यकर्ताओं में यह साफ हुआ कि वही विधायकी लड़ेंगे जो पिछली बार पार्टी से विधायक चुने गए थे.

Leave a Comment