यूपी में अब स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बन्द, सरकार ने जारी किया आदेश

  • कोविड की तीसरी लहर के चलते यूपी में अब स्कूलों को 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है, अब तक करीब 1 माह में चार बार आदेश जारी हुए। स्कूल लगातार बंद होने से ऑनलाइन शिक्षा से दूर छात्रों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ रहा है.

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। शनिवार को एक बार फिर से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया, इस बार जारी हुए आदेश में सीधे तौर पर कोविड-19 बढ़ते असर को लेकर स्कूल बंद करने का कारण बताया गया है.

दरअसल यूपी में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के बेसिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश पहले ही घोषित हो चुका था. इस बीच यूपी में लगातार शीतलहर भी जारी थी, और ओमिक्रोन के मामले बढ़ने लगे थे, जिससे 6 जनवरी से यूपी सरकार ने शीतलहर और कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे प्रभाव दोनों को कारण बताते हुए छुट्टियां घोषित की थी. पहले 23 जनवरी तक घोषित छुट्टियां रविवार को खत्म हो रहीं थीं. एक दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी करके कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रेडेड रिस्पांस के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जिसमें कहा गया है की सभी शैक्षणिक संस्थान 30 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

Leave a Comment