- लिस्ट में मायावती ने जिन 51 नामों की घोषणा की है उनमें सबसे ज्यादा 21 मुस्लिम चेहरे हैं वही एक यादव, 1 वैश्य, एक ब्राह्मण प्रत्याशी के अलावा तीन महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है इससे पहले अपने जन्मदिन पर पहली लिस्ट जारी की थी.

(The_uptop_voice) टीम डिजिटल लखनऊ। ‘हर पोलिंग बूथ जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है’. इस नए नारे के साथ मायावती ने शनिवार के दिन यूपी चुनाव में दूसरे चरण के लिए 55 सीटों में से 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बसपा प्रमुख ने साफ किया की शेष 4 नाम भी जल्द घोषित कर देंगी। जिन 51 नामों की मायावती ने घोषणा की है। उनमें 3 महिलाएं हैं। जबकि 21 मुस्लिम चेहरे हैं। इसके अलावा, एक यादव और एक वैश्य और एक ब्राह्मण प्रत्याशी को भी टिकट दिया है।
मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें। कोरोना के मुश्किल वक्त में कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे। इससे पहले 15 जनवरी को मायावती ने पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
- दूसरे चरण के प्रत्याशियों की लिस्ट



बसपा प्रमुख मायावती ने साफ किया कि वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं कर रही हैं, और सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है. हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से मुद्दे सामने नहीं लाए गए, जिन पर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले मायावती ने अपने जन्मदिन के दिन 15 जनवरी को 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी,





