ओवैसी, मेश्राम और बाबू कुशवाहा आए साथ, बताया एक होने की वजह

  • इंडियन मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ सांसद ओवैसी ने यूपी चुनाव में बाबू सिंह कुशवाहा और बामसेफ नेता वामन मेश्राम के साथ नए फार्मूले पर गठबंधन किया है इस फार्मूले के तहत यूपी में दो मुख्यमंत्री और तीन डिप्टी सीएम होंगे, और पार्टी का मेनिफेस्टो सभी के लिए होगा.

(The_UpTop_Voice) डिजिटल टीम लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को यूपी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे.

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान वहां AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा और BAMCEF(बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लाई फेडरेशन),भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम की मौजूदगी रही। इस दौरान बताया गया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के सत्ता में आने के बाद 2 सीएम बनाए जाएंगे। इसमें एक सीएम पिछड़े समाज से होगा और दूसरा सीएम दलित समाज से होगा। इसी के साथ 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें से एक मुस्लिम समाज से होगा। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में 5 पार्टी शामिल हैं। 

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अभी कुछ और साथी मोर्चे में आएंगे यह सब वह लोग हैं जो संविधान को मानते हैं और हमारी विचारधारा एक है. वहीं वामन मेश्राम ने कहा कि इस गठबंधन के ऐलान के बाद बीजेपी और समाजवादी के बीच में जो लड़ाई हो रही है वह अब बीजेपी और भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बीच होगी। समाजवादी गठबंधन अब तीसरे नंबर पर चला जाएगा। 

Leave a Comment