गुलरिया चीनी मिल ने 15 जनवरी तक का भेजा गन्ना भुगतान

(The_UpTopVoice) लखीमपुर/गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल लगातार गन्ना भुगतान कर रहा है, चीनी मिल ने 15 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है।


चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 13 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 08 करोड़ 88 लाख 24 हजार रुपये किसानों के सम्बन्धित खाते में भेजा गया है।
नए सत्र में अब तक खरीदे गए गन्ने का 184 करोड़ 05 लाख 75 हजार रुपये किसानों के सम्बन्धित खाते में भेजा जा चुका है।
वही किसानों से यह अपील की गई है कि मिल को साफ छिला ताजा गन्ना ही आपूर्ति करे तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करे (दो गज दूरी मास्क जरुरी)अपने आपको और प्रियजनों को सुरक्षित रखें

Leave a Comment