- 23 महीने से जेल में बंद आज़म खान ने अब सुप्रीम कोर्ट से विशेष अपील की है, आज़म ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी है, फिलहाल वो सीतापुर जेल में बंद हैं,
(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लख़नऊ/सीतापुर। सीतापुर जेल में बंद आज़म खान ने सुप्रीम कोर्ट से अपील कर चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी है। आज़म पिछले 23 माह से जेल में हैं, पिछले हफ्ते उनके पुत्र अब्दुल्ला आज़म जेल से जमानत पर छूट कर रामपुर पहुंचे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव प्रचार की इजाजत मांगी है। आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट से अपील दायर कर चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी है। बता दें, सपा नेता और रामपुर से सांसद आजम खान करीब 2 साल से सीतापुर जेल में बंद हैं।
मालूम हो कि पिछले दिनों सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया था। अब्दुल्ला आजम भी अपने पिता के साथ पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे। दोनों को 27 फरवरी 2020 को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में स्थान्तरित किया गया था।





