बिहार में सहयोगी और यूपी में विरोधी: जेडीयू ने यूपी में 26 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

  • बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही जनता दल यूनाइटेड अब यूपी में भाजपा के खिलाफ ही चुनाव लड़ेगी, यही नहीं पार्टी ने संकेत दिया है कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रचार करने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आ सकते हैं.

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल। जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के यूपी में गठबंधन ना होने के चलते दोनों सहयोगी दल आमने-सामने आ गए हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन कुमार ने यूपी की 51 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है जिसमें से 26 सीटों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं

यूपी चुनाव से पहले दोनों पार्टियां गठबंधन की बात कह रही थी, लेकिन गठबंधन ना होने से बिहार के सहयोगी दल यूपी में आमने-सामने आ गए हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन कुमार ने गठबंधन न होने का ठीकरा भाजपा पर ही फोड़ा है. जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक नई दिल्ली में भी उसमें यूपी चुनाव के बारे में रणनीति बनाई गई, मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव प्रचार करने आ सकते हैं. दरअसल जेडीयू 50 से ज्यादा सीटें मांग रहा था, जब कि भाजपा इतनी सीटें देने पर राजी नही थी. ऐसे में पार्टी ने खुद ही 51 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी, जिनमे 26 सीटों के लिए उम्मीदवार भी घोषित कर दिए, शेष की सूची अभी आनी है.

Leave a Comment