टीईटी परीक्षा देने से आप रह न जाएं वंचित ! कर ली है आपने ये तैयारी…

यूपी टीईटी की परीक्षा आज हो रही है, ऐसे में पिछली बार की तरह कहीं परीक्षार्थियों के पेपर छूट न जाएं ? सेंटर जाने से पहले यह तैयारी की है आपने

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल प्रयागराज/लख़नऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने नया अपडेट दिया है। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यूपीटीईटी-2021  के आयोजन हेतु समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई, परीक्षा देने जाने वाले सभी परीक्षार्थियों को कुछ चीजो का विशेष ध्यान रखना है,

दरअसल पिछली परीक्षा में कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पेपर इस वजह से छूट गया था, क्योंकि परीक्षार्थी अपनी ओरिजिनल मार्कशीट या संबंधित अधिकारी से हस्ताक्षरित मार्कशीट / प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी लेकर नहीं आए थे, ऐसे में तमाम केन्द्रों पर फोटोकॉपी ही प्रस्तुत कर दी थी, फोटोकॉपी ऑथराइज्ड अटेस्ट करके प्रवेश मिल गया था लेकिन इस बार डाइट प्राचार्य से हस्ताक्षरित फोटोकॉपी या संस्थान प्रमुख से हस्ताक्षरित फोटो कॉपी मान्य होगी.

परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की तरफ से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले ही खोल दिए जाएंगे, जिससे केंद्रों पर सामूहिक भीड़ एकत्रित न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सचिव ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा।

सात शहरोंमें दो दिन निशुल्क सिटी बसें चलेंगी

22 से 24 जनवरी तक मुफ्त सफर कर सकेंगे परीक्षा देने वाले

परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क सिटी बसें भी चलाई जाएगी। नगरीय परिवहन निदेशालय लखनऊ समेत प्रदेश के सात शहरों में चलने वाली 800 सीएनजी और 200 इलेक्ट्रिक बसों की फ्री सेवा मुहैया कराएगा। इनमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, मुथरा-वृंदावन व आगरा शामिल हैं।

Leave a Comment