खीरी में डीएम ने किया ध्वजारोहण, पुलिस लाइन में हुआ भव्य कार्यक्रम

  • 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन खीरी में भव्य रैतिक परेड एवं देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

(TheUpTopVoice) लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में देश का 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन खीरी में भव्य रैतिक परेड व देशभक्ति विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी खीरी, महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड का मान प्रणाम लिया गया। तत्पश्चात नागरिक पुलिस, पी०ए०सी०, अग्निशमन पुलिस, रेडियो शाखा, यू०पी० 112, एन०सी०सी० की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई।

सराहनीय कार्य पर पुलिस कर्मचारी, अधिकारी हुए पुरस्कृत,

कार्यक्रम में सराहनीय कार्य कर जनपद पुलिस का नाम बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। बाद में परेड विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति व साहस भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कृत किये गये उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण-
निरीक्षक विद्याराम दिवाकर एसआईटी,
निरीक्षक चन्द्रभान यादव प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन
निरीक्षक सैय्यद मो0 अब्बास प्रभारी मीडिया सैल
उ0नि0 शिवकुमार स्वॉट टीम
उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गंगवार कोतवाली सदर
उ0नि0 गोपनीय संजय कुमार सिंह कार्यालय पुलिस अधीक्षक
उ0नि0 गोपनीय उत्तरा दूबे एसआईटी
मु0आ0 सराफात अली स्वॉट टीम
मु0आ0 रामप्रताप थाना निघासन
मु0आ0 कुवर अजीत सिंघल थाना धौरहरा
मु0आ0 रामकुमार वर्मा थाना निघासन
क0ऑ0 विकास श्रीवास्तव एस0आई0टी0 खीरी
आ0 अफजल परवेज चन्दन चौकी
आ0 कुलदीप यादव भीरा
आ0 रोहित कुमार थाना तिकोनिया
आ0 धर्मेन्द्र कुमार थाना गौरीफंटा
आ0 अतुल कुमार त्रिपाठी थाना मैगलगंज
आ0 आशीष प्रजापति थाना खीरी
आ0 श्रीओम क्राइम ब्रांच
आ0 सुन्दर सिंह थाना फरधान
आ0 जयसिंह गंगवार कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक
म0आ0 रूबी थाना सिंगाही
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-
उ0नि0 दिनेश कुमार दीक्षित
मु0आ0 रमेश चन्द्र
आ0चा0 पंकज कुमार द्विवेदी

प्रशस्ति पत्र-
प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र यादव यूपी 112 खीरी
जमांदार सिंह कमाण्डर पीआरवी 2885
शैलेन्द्र कुमार कमाण्डर पीआरवी 3237
राजपाल कमाण्डर पीआरवी 3237
संजीव कुमार कमाण्डर पीआरवी 3237
राजीव सिंह राणा पायलट पीआरवी 2885
उणेश कुमार सब-कमाण्डर पीआरवी 2885
आरक्षी सुरेन्दर् भास्कर ROIP खीरी
रामगोपाल HG पायलेट पीआरवी 3237
राकेश कुमार HG पायलेट पीआरवी 3237
राजेश कुमार HG पायलेट पीआरवी 3237

Leave a Comment