जेल से आज़म खान का दाखिल हुआ नामांकन, रामपुर सदर सीट से लड़ रहे चुनाव

  • करीब 2 साल से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आजम खान ने जेल से ही अपना नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है कोर्ट के आदेश के बाद आजम खान के वकील और स्पेशल रिटर्निंग ऑफीसर सीतापुर की जेल पहुंचे जहां आजम खान से जेल में बंद है
Pic- source social media

(The_UpTop_Voice) लख़नऊ/सीतापुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने सीतापुर जेल से ही अपना नामांकन दाखिल किया है. आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं. कोर्ट के आदेश पर रिटर्निंग ऑफिसर और प्रस्तावकों ने जेल पहुंचकर उनका नामांकन फॉर्म भरवाया. आजम खान के नामांकन करने की पुष्टि जेलर आरएस यादव ने की है.

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान पिछले दो साल से सीतापुर जेल में बंद है. एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उन्हें जेल से ही चुनाव लड़ने की इजाजत दी है. बुधवार को उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई. आजम खान को रामपुर सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

आज़म खान का रामपुर में राजनीति में रहा है दबदबा

सपा सांसद मोहम्मद आजम खान रामपुर से 9 बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. सबसे पहले उन्हें 1980 में जीत मिली थी. इसके बाद वह 1985, 1989, 1991 और 1993 में लगातार विधायक निर्वाचित हुए. हालांकि 1996 में कांग्रेस के अफरोज अली खान जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन इसके बाद 2002 से 2017 तक एक बार फिर आजम खान रामपुर से लगातार चार बार विधायक चुने गए. हालांकि सांसद बनने के बाद इस सीट से अब उनकी पत्नी तँजीम फातिमा विधायक हैं.

Leave a Comment