बसपा ने लखीमपुर, सीतापुर समेत 53 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट,

  • बहुजन समाज पार्टी ने चौथे चरण के होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को 16 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें लखीमपुर खीरी की सभी 8, सीतापुर की 7, और पीलीभीत की एक विधानसभा सीट शामिल हैं।

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने चौथे चरण के होने वाले मतदान के लिए 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, लिस्ट में 16 मुस्लिम प्रत्याशी हैं, वहीं, 7 ब्राह्मण और 5 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने इस लिस्ट में लखीमपुर खीरी से सभी 8 विधानसभा प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जिसमें सदर विधानसभा से मोहन बाजपेई पलिया विधानसभा से डॉ जाकिर हुसैन के नाम हैं।

लख़नऊ की नौ विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

मलिहाबाद – जगदीश रावत, बख्शी का तालाब – सलाउद्दीन सिद्दीकी, सरोजनी नगर – मोहम्मद जलील खान, लखनऊ पश्चिमी – कायम रजा खान, लखनऊ उत्तरी से मोहम्मद सरवर मलिक, लखनऊ पूर्वी से आशीष कुमार सिन्हा, लखनऊ मध्य से आशीष चंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से अनिल पांडेय और मोहनलालगंज से देवेंद्र कुमार सरोज को प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Comment