ये हैं लखीमपुर में बसपा के आठों प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी की लिस्ट में जो 8 नाम घोषित हुए हैं उनमें 4 प्रत्याशियों ने हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है जबकि चार प्रत्याशी लंबे समय से बसपा से जुड़े रहे हैं,

(The_UpTop_voice) लखीमपुर। लखीमपुर में बहुजन समाज पार्टी ने सदर विधानसभा से मोहन बाजपेई की वापसी कराते हुए उन्हें पार्टी का टिकट भी थमाया है, वहीं वरिष्ठ बसपा नेता मनमोहन मौर्या को अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा के खिलाफ मैदान में उतारा है, जब कि बसपा से सांसद रहे इलियास आजमी के पुत्र शकील आज़मी मोहम्मदी से और डॉ जाकिर हुसैन पलिया से प्रत्याशी बने हैं.

बसपा ने धौराहरा से आनंद मोहन त्रिवेदी को विधानसभा का टिकट दिया है आनंद त्रिवेदी के पिता पंडित नारायण त्रिवेदी कांग्रेस से कई बार विधायक रहे हैं, आनंद त्रिवेदी इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में भी शामिल हो चुके हैं, अब बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा पहुचने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं.

गोला विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने पटेल सिखा कनौजिया को टिकट दिया है, कस्ता से सरिता वर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वही श्रीनगर से प्रत्याशी मीरा बानो ने विधानसभा 2017 का चुनाव समाजवादी पार्टी के बैनर से लड़ा था, 2017 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन था, मीरा बानो कांग्रेस की प्रत्याशी मानी जा रही थी, लेकिन सीट समाजवादी पार्टी के खाते में होने से मीरा बानो समाजवादी पार्टी से श्रीनगर विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं, इस बार मीरा बानो समाजवादी पार्टी को टिकट नहीं मिला तो बसपा से प्रत्याशी बनकर क्षेत्र में उतरी हैं।

Leave a Comment