-भाजपा प्रत्याशी के लिए व्यापारियों के बीच डोर टू डोर वोट मांगेंगे

(The_UPTop_Voice) लखीमपुर/ लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को आज लखीमपुर आ रहे हैं,
करीब 10:30 बजे उनका हेलीकाप्टर लखीमपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेगा, बाद में वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे ।
11:00 बजे लखीमपुर के संकटा देवी मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे राजनाथ सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर खुद जानकारी भी दी है।
कल 2 फ़रवरी को उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में विधान सभा चुनावों के लिए प्रचार हेतु प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करूँगा। @BJP4UP
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 1, 2022





