- मोबाइल फोन के जरिए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया, कहा फिर आएंगे लखीमपुर

लखीमपुर-खीरी (theuptopvoice)। मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर लखीमपुर नहीं उतर सका. उन्हें मोबाइल से ही वर्चुअल संवाद करना पड़ा, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बरेली से उड़ा तो जरूर था लेकिन मौसम खराबी के चलते हेलीकॉप्टर वापस हो गया .
दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा के लिए डोर टू डोर जनसम्पर्क करने आने वाले थे, प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थी. भाजपा के चुनिंदा कार्यकर्ता भी अपने अपने वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री से जीत का गुरुमंत्र लेने के लिए लखीमपुर पहुंच चुके थे, 1 दिन पहले से ही भाजपा और प्रशासन दोनों ने रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां जांच पर रख ली थी, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त हो गया. राजनाथ सिंह मोबाइल के जरिए लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया, उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी खेती किसानी वाला बड़ा जिला है, भाजपा किसानों के हित में हमेशा काम करती रही है, इस बार के बजट में भी किसानों के लिए प्रबंध भी किए हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेता नरेंद्र सिंह के फोन पर अपने भाषण की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और मौजूदा सदर विधायक योगेश वर्मा का नाम लिया उसके बाद संबोधन शुरू किया रक्षा मंत्री ने केंद्र यूपी सरकार की योजनाओं के अलावा किसानों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा.





