यूपी में सोमवार से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल, उच्च कक्षाओं को भी चलाने की अनुमति

अभी 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बन्द, कोरोना गाइडलाइंस के पालन के साथ शासन ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल और सभी उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है.

(THE_UPTOP_VOICE) लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पिछले 36 दिन से बन्द चल रहे स्कूलों में कक्षा 9 से ऊपर के स्कूल खुलने की अनुमति दे दी गयी है. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने देर रात आदेश जारी कर दिया है.

राज्य सरकार की तरफ से अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने जारी आदेश में बताया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दरों में कमी को देखते हुए शासन ने कक्षा 9 से 12 और समस्त डिग्री कॉलेज को 7 फरवरी से खोलने को कोरोना गाइडलाइंस के पालन के साथ सशर्त खोलने की अनुमति दी गयी है. स्कूल कॉलेज खोलने के दौरान कोविड हेल्प डेस्क, मास्क, स्कूलों को समय समय पर सेनेट्राईजेशन करने को कहा गया है.

Leave a Comment