‘तिकुनिया कांड मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के दिये आदेश

  • लखीमपुर हिंसा में मुख्य आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा मोनू की जमानत मंजूर हो गई है हाई कोर्ट ने मोनू को जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिए हैं, इसके बाद यूपी में सरगर्मी तेज हो गई है, किसान नेता राकेश सिंह टिकैट ने भी बयान दिया है,

(The_UpTop_Voice) लखनऊ / लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में तिकुनिया कांड में हुई हिंसा में मारे गए पत्रकार समेत पांच किसानों ईएफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है, गुरुवार को लखनऊ खंडपीठ ने आशीष मिश्रा को जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया. आशीष मिश्रा को जमानत मिलते ही यूपी में किसान नेता ने बड़ा बयान दिया है,

3 अक्टूबर को तिकुनिया में हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 4 किसान और एक पत्रकार के मुकदमे में आरोपी आशीष मिश्रा ने मुकदमे के 4 दिन के बाद एसआईटी की नोटिस पर बयान देने पहुंचे थे, एसआईटी की पूछताछ में उन्होंने खुद को मौके पर ना होने बयान दिया था, लेकिन एसआईटी पूछताछ के दौरान बयान में विरोधाभास होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया था. इस दौरान एसआईटी की जांच में 5000 पन्नों की जब चार्जशीट दाखिल हुई तो उसमें आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया. बताया जाता है कि इस मामले में हाई कोर्ट में बहस पहले ही हो चुकी थी, आज बेंच ने अपना फैसला सुनाया है. कल आशीष मिश्रा को प्रिया किया जा सकता है.

Leave a Comment