गुलरिया चीनी मिल ने 5 फरवरी तक का किया भुगतान

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। गुलरिया चीनी मिल में 2 फरवरी से 5 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है, चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने 5 फरवरी तक 06 करोड़ 98 लाख 02 हजार रुपये किसानों के खाते में बैंक एडवाइस से भेज दिया है, अब तक चीनी मिल में किसानों को 243 करोड़ 96 लाख 98 हजार बैंक खाते में भेजे हैं, चीनी मिल ने किसानों से साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की है.

Leave a Comment