नई पहल: खीरी जिले में वोट डालने के लिए आमंत्रण दे रहे डीएम और सीडीओ

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। :मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अनोखे ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए शुक्रवार की देर शाम को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने घर-घर जाकर जनता को मतदान डालने के लिए निमंत्रण पत्र स्वयं बाटा। बताया जा रहा है कि ये मुहिम चुनाव से एक दिन पहले तक जारी रहेगी।

बताते चलें जनपद खीरी में लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, इसके लिए जिला प्रशासन ने निमंत्रण पत्र छपवाए हैं। ये पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह हैं। जिस तरह से लोग शादी का कार्ड देकर शादी में आने के लिए कहते हैं, उसी तरह से डीएम, सीडीओ के साथ जनता को निमंत्रण पत्र देकर मतदान करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
शुक्रवार की देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के संग जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मीडिया संस्थानों, ई रिक्शा चालकों, रिक्शा चालकों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं सहित मिष्ठान की दुकानों पर स्वयं जाकर ना केवल मतदान की अपील की बल्कि उन्हें निमंत्रण पत्र भी दिया। दोनो अफसरों ने नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, विलोबी हाल, इमली चौराहा, दुखहरण नाथ मंदिर, कंपनी बाग, सौजन्य चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक समेत विभिन्न मार्गों एवं चौराहा पर स्थापित प्रतिष्ठानों पर पैदल भ्रमण कर मतदाताओं को मत के महत्व को समझाते हुए आगामी 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Leave a Comment