यूपी चुनाव:पलिया में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को निर्दलीय संजीव उर्फ मुन्ना ने दिया समर्थन, क्या पार्टी में हुए शामिल!

(Theuptopvoice) लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के पक्ष में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने समर्थन दे दिया है, पलिया विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लड़ रहे संजीव कुमार उर्फ मुन्ना ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह के पक्ष में समर्थन दिया है। बता दें कि संजीव कुमार मुन्ना पलिया क्षेत्र से दो बार विधायक रहे निर्वेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना के सुपुत्र हैं । करीब 1 साल पहले निर्वेन्द्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई थी।

संजीव कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना को चुनाव लड़ाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पहले ही समर्थन देने के लांच किया था लेकिन समाजवादी पार्टी से प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने के बाद जब संजीव कुमार को टिकट मिलता नहीं दिखा तब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था, माना जा रहा है कि संजीव कुमार के चुनाव लड़ने से समाजवादी पार्टी को नुकसान होता । इसलिए इसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी को समर्थन दे दिया है सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल है.

Leave a Comment