भीरा रेन्ज में बाघ के हमले में किसान घायल,

  • भीरा रेन्ज के हमीदाबाद गांव में एक किसान खेतों में गन्ना छिलाई करने गया था, तभी जंगल से आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया. बाघ के हमले में किसान के शरीर पर नाखूनों के निशान बताए जा रहे हैं, फिलहाल युवक को अस्पताल भेजा गया है

(THE_UP_TOP_VOICE) लखीमपुर। लखीमपुर खीरी जिले के भीरा रेंज में जंगल से निकले एक बाघ ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया. हमले के दौरान वहां पर मौजूद मजदूर साहस दिखाते हुए बाघ पर दौड़ पड़े, जिससे बाघ किसान को छोड़कर भाग खड़ा हुआ, हमले में घायल किसान को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है.

सांकेतिक चित्र: via- सोशल मीडिया

भीरा रेंज के हमीदाबाद निवासी मोहर्रम अली (35 साल) पिता जहीर बेग गन्ने के खेत में मजदूरों के साथ काम करने गए हुए थे, बलजिंदर सिंह का गन्ने का खेत बताया जा रहा है, बताते हैं यहां से करीब में ही छैरासी बीट का जंगल का हिस्सा है, खेत में इस दौरान जंगल से निकलकर अचानक बाघ आ गया और उसने इन लोगों पर हमला कर दिया हमले में मोहर्रम अली घायल हो गए. इस बीच मौजूद दूसरे लोगों ने बाघ पर शोर मचाते हुए दौड़ पड़े अपने ऊपर भी ना कि देखकर बाद मोहर्रम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया , साथ के मजदूर मोहर्रम को लेकर गांव आ गए, यहां से बिजुआ स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. वन विभाग की टीम मौके पर गई है, बताया जा रहा है बाघ भी मौके पर ही है ग्रामीण भी वहीं डटे हुए हैं.

Leave a Comment