गुलरिया चीनी मिल ने 9 फरवरी तक किया गन्ना भुगतान,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर / गुलरिया। गुलरिया चीनी मिल ने 6 फरवरी से 9 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में एडवाइज के माध्यम से भेज दिया है। चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि गुलरिया मिल ने 9 फरवरी तक किसानों के खाते में 10 करोड़ 30 लाख 76 हजार रुपये भेजे हैं. नवीन पेराई सत्र में अब तक खरीदे गए गन्ने का 254 करोड़ 27 लाख 74 हजार रुपये भेजे जा चुके है.

Leave a Comment