लखीमपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि काका के बाद अब बाबा की होगी घर वापसी

लखीमपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP सरकार और योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में काका चले गए हैं, उसी तरह से बाबा चले जाएंगे उन्होंने कहा यह झूठ बोलने वालों की सरकार है अब जनता परिवर्तन करने जा रही है.

लखीमपुर खीरी में मंत्री अखिलेश यादव

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी पहुंचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा की जनता गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल चुकी है, उन्होंने कहा कि भाजपा पहले के दो चरणों के चुनाव में साफ हो चुकी है, अब पार्टी के नेता हताश होकर झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखीमपुर दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है बिजनौर के बाद लखीमपुर में भी उनका उड़न खटोला नहीं उतर सका अखिलेश यादव ने लखीमपुर में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और थार से किसान और पत्रकार को कुचले जाने के मामले में योगी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि किसानों को कुचलने वालों पर बाबा का बुलडोजर चलेगा या नहीं!

काका के बाद अब होगी बाबा की घर वापसी

अखिलेश यादव ने काले कानून को नाम काकादिया कहा कि जैसे ही किसानों ने देश से काले कानून को वापस करने को मजबूर कर दिया और काका चले गए वैसे ही 10 मार्च को बाबा भी चले जाएंगे जनता बाबा की घर वापसी कराने की तैयारी में है

वह गर्मी निकाल रहे थे जनता ने उनकी भाप निकाल दी

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, पहले चरण में ही उनके नेता ठंडे हो चुके हैं, अब तक 2 चरणों में हुए मतदान में वह शून्य हो चुके हैं अब भी नहीं मान रहे हैं चौथे चरण तक आते-आते यहां की जनता उनकी भाप ही निकाल देगी,

इस बार लग रहा है भाजपा के लिए मौसम बहुत खराब है- अखिलेश

लखीमपुर खीरी में अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार यह मौसम सिर्फ भाजपा के लिए खराब है, उन्होंने कहा कि बिजनौर के बाद सुना है लखीमपुर में भी हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका. मौसम भाजपा के लिए खराब हो गया है. दरअसल लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सभा होनी थी, लेकिन बाद में सभा कैंसिल हो गई, इससे पहले बिजनौर भी प्रधानमंत्री की सभा मौसम खराब होने के चलते कैंसिल हुई थी, अखिलेश यादव ने इसी को जोड़ते हुए कहा कि यह मौसम अब भाजपा के लिए खराब है.

आठों प्रत्याशी मंच पर

जो खुद को देश की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, माहौल लग रहा है10 मार्च के बाद बूथों पर मक्खी मारने वाले भी नहीं मिलेंगे,

उन्होंने कहा जनता अब जागरूक हो चुकी है आने वाली दस मार्च को जनता भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है,किसानों की आय इस सरकार ने दोगुनी करने के बजाय उसको कम करने का काम किया है।

जलियांवाला बाग से कम नही थी लखीमपुर की घटना

चुनावी जनसभा के सम्बोधित करने के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा,इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि किसानों को मार दिया गया ,इसकी जिम्मेदार बीजेपी है और किसान इनको कभी माफ नही करेंगे। लखीमपुर में किसानों को जिस तरीके से कुचल कर मार दिया गया एक पत्रकार को भी मारा गया, यह घटना अंग्रेजों के शासन काल में हुई जलियांवाला बाग की याद दिलाती है, किसान इसका बदला वोट से लेगा.

बेरोजगारों नौजवानों को भाजपा की सरकार नौकरी नही दे पाई और जनता परेशान है,हजारों की भीड़ को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जो उनको सुनने के लिए पहुंचे।

Leave a Comment